महबूब खान
मध्य प्रदेश का बजट ऐतिहासिक: सुरेंद्र सिंह बुंदेला
-----
टीकमगढ़,14 मार्च 2025
(न्यूज़ फौलादी टाइम्स)
9893776501
किसान मोर्चा भाजपा समर्थन मंच निवाड़ी के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह बुंदेला समस्त देशवासियों को खुशियों और रंगों का महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के बजट को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत 2047" के संकल्प को साकार करने के लिए "विकसित मध्यप्रदेश 2047" का विजन प्रस्तुत किया है।
उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो कोई नया कर लगाया गया है और न ही कर की दरें बढ़ाई गई हैं। सरकार का मुख्य ध्यान रोजगार, महिला सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास और कृषि क्षेत्र के विस्तार पर केंद्रित रहा है।
सुरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि इस बजट के माध्यम से प्रदेश को "विकसित मध्यप्रदेश" बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इससे जनता का जीवन खुशहाल होगा और महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं आत्मगौरव का अवसर मिलेगा। उन्होंने बजट को संतुलित और प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक बताया।